प्रियांशी हेड गर्ल, सिद्धार्थ बने हेड ब्वाय
एसडीएम चौपाल रहे वार्षिक समारोह के मुख्य अतिथि
चौपाल। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल चौपाल में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर स्कूल के बच्चों ने खूब झूमे। समारोह में एसडीएम चौपाल मुकेश रेप्स्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर हेड गर्ल का खिताब प्रियांशी चौहान तथा हेड ब्वाय का खिताब सिद्धार्थ को दिया गया।
कार्यक्रम का आगाज यूकेजी कक्षा के बच्चों ने स्वागत गीत के साथ हुआ। उसके बाद हिंदी, फिल्मी, पहाड़ी और पंजाबी आदि गानों पर स्कूली बच्चों ने नृत्य किया। सातवीं कक्षा के बच्चों ने ड्रामा पेश कर ग्रामर का महत्व समझाया। स्कूल के प्रिंसिपल राकेश कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में लक्की ड्रॉ निकाला गया। जिसमे पेरेंट्स रीना देवी, सविता देवी तथा सुरेश शर्मा को इनाम दिए गए। मुख्यातिथि ने अकेडमिक में अव्वल रही तीसरी कक्षा की जिज्ञासा चंदेल, शिवेन डोगरा, सात्विक शर्मा, मितुल कश्यप, चौथी कक्षा में, परीक्षित ठाकुर, विहान जिंटा, दर्श चौहान, भव्यता रपटा, पांचवीं कक्षा में दक्ष भोटा, भूमिका शर्मा, रिषित डोगरा, प्रज्ज्वल चौहान, छठी कक्षा में वंशराज, प्रंशुल, सेलेना, सातवीं कक्षा में अश्मित, आकर्शि, मन्नत नेगी, सागर सौहटा, पूर्वांशी, आठवीं कक्षा में नेहा ठाकुर, दीक्षा ठाकुर, विनम्रता, नौंवी कक्षा में अखिल शर्मा, प्रियांशी, सिद्धार्थ भोटा, दसवी कक्षा में त्सुनामी, मयंक, सिमरन को पुरस्कृत किया। वहीं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे अहाना चौहान, तुषार चौहान, प्रियांशी, पुर्वाशी डोगरा, मन्नत मेहता, नयन शर्मा, कशिश चौहान, देवांशी भोटा, सेलेना, प्रज्ज्वल चौहान, जोयल दिप्टा, आयुषी डोगरा, शिवांशी थिस्टा, अरुशिता, स्मृति राठौर, अदिति जिंटा, श्रेयासी भोटा, कनक शर्मा, देवांशी भोटा, सिओना अमन, सक्षम नेगी, परीक्षित ठाकुर, सेजल चौहान, अनाया सिंह झगटा, काव्यांश, सम्राट, अतुल्य, आर्यवीर, जिनल दिप्टा, वनिका, सिद्धार्थ रान्टा, अंशुमन, अनिरुद्र, रेयांश, लक्षिता, मीनाक्षी, प्रणव, अनामिका, शिवम, कृतज्ञा, काश्वी, लक्षिता, अहान, करवी, आराध्या, काव्या, अर्धवि, समृति, काव्यांश, एकाश, कृतज्ञ, अतुल्य, प्रिय, हरीतिमा, रिजवान, तन्मय, प्रिय, सानवी मेहता, आरुष, आदित्य, वैधि, कार्वी, अकिरा पांटा, अर्धवि, दक्ष, अरिहंत, आश्रय, उर्वी वर्मा, अंशुमन, काव्यांश श्रीष्ट्री को पुरस्कृत किया गया। अकेडमिक में बेस्ट शिक्षक का खिताब कपिल, दौलत राम, मीना देवी तथा प्रिया को दिया गया। इस अवसर पर डीएसपी संतोष शर्मा, बेंक प्रबंधक मनोज कुमार, भवानी कान्त, ज्ञान सिंह औक्टा, प्रदीप मेहता और जय लाल सहित सभी अभिभावक उपस्थित रहे।