फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान विज्ञान मेले में सरस्वती विद्घा मंदिर नेरवा आवर आल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर नेरवा
विज्ञापन

बना ऑल ओवर चैंपियन
नेरवा। हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से संचालित सरस्वती विद्या मंदिरों का संकुल स्तरीय ज्ञान, विज्ञान मेला नेरवा में संपन्न हुआ। मेले में संकुल के पांच विद्या मंदिरों ने हिस्सा लिया। खंड शिक्षा अधिकारी नेरवा कृष्णा चौहान और एसडी पब्लिक स्कूल नेरवा के प्रधानाचार्य चमन शर्मा ने मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर जिला शिमला के अध्यक्ष बलवंत सिंह व संकुल अध्यक्ष श्याम डमाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं उक्त मेले में संस्कृत संगणक, वैदिक गणित और संस्कृत ज्ञान प्रश्न मंच की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर नेरवा को ऑल ओवर चैंपियन के खिताब से नवाजा गया। नेरवा संकुल के संकुल प्रमुख लोकिंद्र शर्मा ने बताया कि प्रथम स्थान पर रही टीमें 13 से 15 अक्तूबर तक जिला के कुमारसैन में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें