फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावित पंचायतों को जल्द मिले लाडा की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभावित पंचायतों को जल्द मिले लाडा की राशि
विज्ञापन

एसडीएम ने विद्युत परियोजना के अधिकारियों को दिए निर्देश
लाडा के तहत चार परियोजनाएं नहीं कर पाई राशि जमा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल 15/20 और सराहन की किन्नू पंचायत में बनी विद्युत परियोजनाएं लाडा की राशि बीते लंबे समय से जारी नहीं कर पाई हैं। ऐसे में एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने इन सभी परियोजना के प्रबंधकों को जल्द लाडा की राशि जमा करवाने के सख्त निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने चेताया कि यदि संबंधित पंचायतों को जल्द लाडा की राशि नहीं दी जाती तो जनता के आक्रोश के लिए परियोजना प्रबंधन स्वयं जिम्मेवार होंगे।
शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय रामपुर में लाडा कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में दुर्गम 15/20 क्षेत्र में बनी लोअर नंती, कुर्मी एनर्जी, अपर नंती और किन्नू पंचायत की शिवा एनर्जी परियोजना के अधिकारियों को बुलाया गया था। हालांकि बैठक में शिवा एनर्जी परियोजना की ओर से कोई नहीं पहुंचा। बैठक में मौजूद अधिकारियों को एसडीएम नरेंद्र चौहान ने चेताया कि वे जल्द से जल्द प्रभावित पंचायतों के लोगों को लाडा की राशि जारी करें। इस दौरान उन्होंने शिवा एनर्जी प्रोजेक्ट प्रबंधन को साफ शब्दों को चेताया कि यदि परियोजना स्थल पर कोई अप्रिय घटना पेश आती है तो इसके लिए परियोजना प्रबंधन स्वयं जिम्मेवार होगा। बैठक में आए परियोजना के अधिकारियों ने जल्द लाडा की राशि जमा करवाने की बात कही। वहीं बैठक में आए पंचायत प्रधान फांचा सुबेर चंद कश्यप और किन्नू पंचायत प्रधान यशपाल चौहान ने बताया कि संबंधित परियोजनाओं में विद्युत उत्पादन का कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन परियोजना प्रभावितों को अभी तक लाडा की एक रुपये की राशि भी नहीं मिल पाई है। उन्होंने विद्युत परियोजना प्रबंधनों की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया और जल्द से जल्द लाडा की राशि जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने कहा कि संबंधित परियोजनाओं को जल्द से जल्द लाडा की राशि जमा करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने परियोजना प्रबंधनों को चेताया कि यदि जल्द समस्या हल नहीं होती तो उक्त परियोजना क्षेत्रों में होने वाले ग्रामीणों के प्रदर्शन के लिए परियोजनाएं स्वयं जिम्मेवार होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें