फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे से काटे जाएं सूखे पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
नारकंडा पंचायत समिति की बैठक अध्यक्ष मीरा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ नारकंडा पूनम विशेष रूप से मौजूद रही। इसमें क्षेत्र में रुके विकास कार्यों और विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने की मांग रख गई।
विज्ञापन

पंचायत समिति अध्यक्ष मीरा शर्मा ने नारकंडा से थानाधार संपर्क सड़क के किनारे सूखे पेड़ों को काटने की मांग रखी। बड़ागांव पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार ने पानू ढांक में वर्षा शालिका बनाने और बड़ागांव स्कूल का नाम शहीद सतीश कुमार के नाम से रखने, जरोल से मोहन श्याम ने पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया। इस दौरान पंचायत समिति डीब रजनी शर्मा, मधावनी से प्रेम दासी, सिंहल से हरिदत्त भ्रौटा, कुमारसैन से सुमना देवी, थानाधार से दलीप जरेट, बनाहर से रीमा देवी, भुट्टी के पवन, शलौटा की लता राणा, थानाधार पंचायत प्रधान से अमर सिंह नलवा, सिंहल पंचायत प्रधान हरीश भ्रौटा और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें