फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शील ने झड़ग को हराकर जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
नव युवक क्लब झड़ग की ओर से हाटकोटी में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में अशोक सारटा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। युवक मंडल शील की टीम ने क्रिकेट ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नवयुवक मंडल शील व युवक क्लब झड़ग के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झड़ग की टीम मात्र 45 रन पर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शील की टीम ने पांच ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। शील की टीम के अखिल को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। झड़ग के रवि को श्रेष्ठ बल्लेबाज, शील टीम के सीता राम को श्रेष्ठ गेंदबाज, पटसारी टीम के सौरव नेपटा को श्रेष्ठ विकेट कीपर, शील के सौरव को श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को 33 हजार रुपये तथा उप विजेता टीम को 16 हजार रुपये की नकद राशि से नवाजा गया। इस दौरान आशु चौहान, सुंदर नेगी, योगेश मेहता, सुरेश, रंजीत सहित नव युवक क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें