अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
लोक निर्माण विभाग की ओर से नीरथ-पुनन-बागी सड़क के साथ बनने वाले सौंआ-शरन-डोई संपर्क मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जा रहा है। इसके चलते नई सड़क पर पहाड़ी की कटिंग ब्लॉस्टिंग करने से पत्थर और मिट्टी नीरथ-पुनन-बागी सड़क पर गिरेंगे। ऐसे में यह सड़क 19 मई को दोपहर बाद साढ़े पांच बजे से 21 मई तक सुबह आठ बजे तक वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगी।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता रामपुर पीआर नेगी ने कहा कि प्रशासन से भी जनहित में सड़क को बंद करने के लिए अनुमति ली गई है। ननखड़ी से पुनन की ओर जाने वाली सभी सरकारी और निजी बसें वाया बिथल से होकर जाएंगी। छोटे वाहन कुड़ीधार सड़क से जाएंगे और थैली चकटी, खनोग और कंदरेड़ी के लिए वाहन भद्राश, कलेडा, एरली से होकर गुजरेंगे। यह कार्य जनहित में किया जा रहा है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है। कहा कि काम पूरा न होने तक सावधान रहें।