अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)।
युवा सांस्कृतिक मंडल भावानगर की ओर से आयोजित सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में किन्नौर के लोक गायक योगराज नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। सांस्कृतिक मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र नीटू ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन और वॉलीबाल के मैच आयोजित किए गए।
बैडमिंटन के अंडर-14 ब्वॉयज सिंगल में जिंदल विद्या मंदिर शोल्टू के गगन पहले और भावानगर के राहुल दूसरे स्थान पर रहे, जबकि लड़कियों में मॉडल स्कूल भावानगर की अंजलि पहले और इसी स्कूल की मुस्कान दूसरे स्थान पर रही। इसी आयु वर्ग के डब्ल्स में शोल्टू के गगन और साहिल पहले, भावानगर के अमन और सन्नी दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में भावानगर की मुस्कान और अंजलि ने पहला, भावानगर की ही मुस्कान, हिमानी ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-16 सिंगल लड़कों में नाथपा के अभिषेक पहले और निगुलसरी के गौरव दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 लड़कों के सिंगल में परियोजना स्कूल भावानगर के राहुल और डब्ल्स में भी इसी स्कूल के राहुल और सोनू प्रथम स्थान पर रहे, जबकि लड़कियों के सिंगल में भावानगर की पूजा, डब्ल्स में भावानगर की पूजा और प्रेमलता प्रथम रही। ओपन मैन सिंगल में भावानगर से राहुल पहले, सोनू दूसरे, जबकि इसी वर्ग के डब्ल्स में राहुल और सोनू पहले और शेर सिंह, संजीव दूसरे स्थान पर रहे।
वॉलीबाल में अंडर-14 वर्ग में मॉडल स्कूल भावानगर पहले व परियोजना स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-16 लड़कों के वर्ग में मॉडल स्कूल पहले व जिंदल विद्या मंदिर शोल्टू दूसरे स्थान पर रहा। इसी आयु वर्ग में लड़कियों की प्रतियोगिता में परियोजना स्कूल पहले व मॉडल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 लड़कों के वर्ग में जिंदल विद्या मंदिर पहले व परियोजना स्कूल दूसरे स्थान पर रहा, जबकि लड़कियों में परियोजना स्कूल भावानगर ने पहला व जिंदल विद्या मंदिर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ओपन वर्ग में एसजेवीएनएल की टीम ने पहला व जेएसडब्ल्यू शोल्टू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समापन कार्यक्रम में शान, कैलाश म्यूजिकल ग्रुप, गायक सावन नेगी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। नरेंद्र नीटू ने सफल आयोजन के लिए युवा मंडल के शेर सिंह जोशी और सभी सदस्यों का आभार जताया। इस दौरान पवन डेरयान, जगत पाल नेगी और वीरेन सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।