दलाश में जल्द बनेगा इंडोर स्टेडियम
ऋषि पंचमी मेले के समापन अवसर पर बोले वनमंत्री
आनी सबडिपो को जल्द मिलेंगी तीन नई बसें
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। दलाश क्षेत्र के ऋषि पंचमी मेले के अवसर पर सीरिगढ़ स्पोर्ट्स क्लब दलाश की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता का समापन वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किया। इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मंत्री ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर मंत्री ने सीरिगढ़ स्पोर्ट्स क्लब दलाश की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के लिए क्लब की सराहना की और कहा कि युवाओं को खेलकूद में आगे आना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 31,000 महिला मंडल रमोही के लिए 21,000 दलाश में बस स्टैंड के निर्माण के लिए 10 लाख, दलाश में वन विभाग के निरीक्षण कुटिया बनाने के लिए 10 लाख, मंदिर कमेटी दलाश के लिए 5 लाख, दलाश में इंडोर बनाने की घोषणा, एसवीएम स्कूल में रास्ता बनाने के लिए 1 लाख और आनी के लिए 3 नई बसें देने की घोषणा की। विधायक किशोरी लाल सागर ने सीरिगढ़ स्पोर्ट्स क्लब दलाश के भवन निर्माण के लिए 3 लाख देने की घोषणा की। इस उपलक्ष्य पर उनके साथ आनी मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, महामंत्री दुनी चंद, बीडीसी चेयरमैन आनी अंजना भारती, जिला उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, जिला महामंत्री जोगेंद्र शुकला, एसडीएम आनी चेत सिंह, क्लब के अध्यक्ष विद्या सागर, योगेश वर्मा, सितेंद्र शर्मा, गुलाब, शेर सिंह, रामलाल और गंगा राम चंदेल आदि मौजूद रहे।