फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएच विभाग की नाकामी पड़ रही लोगों पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जगातखाना-थाचवा सड़क पर बिखरा मलबा
विज्ञापन

आईपीएच की नहर और पेयजल लाइन में हो रहा रिसाव
स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए आवाजाही हुई मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। पहले वन विभाग और अब सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की नाकामी लोगों पर भारी पड़ रही है। बीते दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और आईपीएच विभाग की नहर से रिसाव होने के कारण जगातखाना-थाचवा स्कूल सड़क खतरे की जद में आ गई है। पानी के रिसाव के कारण लगातार भूस्खलन हो रहा है और सड़क पर मलबा ही मलबा बिखरा पड़ा है। इससे उक्त रास्ते से गुजरने वाले स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी समस्या पेश आ रही है। स्थानीय पंचायत और आईपीएच विभाग समस्या का समाधान करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है।
गौरतलब है कि थाचवा स्कूल सड़क के साथ से आईपीएच विभाग की नहर और पेयजल लाइन गुजर रही है। पक्की नहर नहीं होने के कारण यहां हमेशा पानी फैला रहता है और विभाग की पेयजल लाइन, जो यहां जुगाड़ से बिछाई गई है इसमें भी हमेशा रिसाव होता रहता है। क्षेत्र में बीते करीब 20 दिनों से लगातार रिसाव होने के कारण लाखों की लागत से तैयार किया गया पैदल पाथ और सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के जय सिंह, धर्म सेन, मोहर सिंह, राकेश कुमार, इंद्रजीत, अनूप कुमार, पंकज सहित अन्य लोगों ने कहा कि आईपीएच विभाग की नाकामी के चलते यहां बीते कई दिनों से भूस्खलन हो रहा है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से समय रहते समस्या को दूर करने की मांग की है। वहीं इस संबंध में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग निरमंड के एसडीओ नवल किशोर के अनुसार कशोली से थाचवा जा रही नहर विभाग के अधीन नहीं है। पेयजल लाइन की मरम्मत करके लीकेज की समस्या को जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें