फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरमंड में संस्कृत सप्ताह का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
याचिका, पारस और हर्षित
विज्ञापन

श्लोक गायन में रहे प्रथम
सरस्वती विद्या मंदिर निरमंड में संस्कृत सप्ताह आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
निरमंड (रामपुर बुशहर)। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय निरमंड में संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया। एक सप्ताह तक आयोजित इस कार्यक्रम के समापन समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शास्त्री अध्यापक आज्ञा नंद शर्मा ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम के संचालक विद्यालय के संस्कृत आचार्य रूप कमल शुक्ला ने बताया कि संस्कृत सप्ताह में संस्कृत विषय से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस कड़ी में संस्कृत संभाषण प्रतियोगिता में बाल वर्ग में आशीष शर्मा ने प्रथम और मिताली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में मन शर्मा ने प्रथम और किरण जोशी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं प्रदर्शनी में किशोर वर्ग में प्रेरणा ने प्रथम और पुष्पराज ने द्वितीय स्थान पाया। बाल वर्ग में मिताली ने पहला और कीर्तन ने दूसरा स्थान झटका। शिशु वर्ग में वंशिका शर्मा ने प्रथम और बतनल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी तरह श्लोक गायन प्रतियोगिता में बाल वर्ग में याचिका ने पहला और धैर्य शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। किशोर वर्ग में पारस शर्मा ने प्रथम और चंद्रकांत शर्मा एवं जलन शर्मा ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। शिशु वर्ग में हर्षित शर्मा ने पहला और नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में विद्यालय के चंद्रशेखर सदन ने प्रथम तथा सावित्री बाई सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बाल वर्ग में चंद्र शेखर सदन प्रथम और माधव सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत कथा प्रतियोगिता में शिशु वर्ग वरसल ने प्रथम और सक्षम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बाल वर्ग में वंश शर्मा ने पहला और आशीष शर्मा ने द्वितीय स्थान, किशोर वर्ग में किरण जोशी ने प्रथम और ज्योति ठाकुर दूसरे स्थान पर रही। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में वत्सल प्रथम और हर्षित शर्मा द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं बाल वर्ग में प्रत्युष शर्मा प्रथम और कुशाग्र शर्मा द्वितीय रहा। किशोर वर्ग में संयुक्त रूप से ज्योति और नितिका ने पहला, स्नेहा और सुनिधि ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर पर मुख्यातिथि आज्ञा नंद शर्मा शास्त्री ने तमाम विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा सहित सरस्वती विद्या मंदिर निरमंड के समस्त परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें