फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवठी पंचायत में हुई गड़बड़ियों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। देवठी पंचायत प्रधान पर गड़बड़ियाें के लगे आरोपों की जल्द जांच होगी। इस संबंध में जिला पंचायत अधिकारी शिमला ने पत्र जारी कर बीडीओ रामपुर को जल्द रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। जल्द बीडीओ अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर पंचायत में हुई गड़बड़ियों की जांच करेंगे।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती 25 जुलाई को रामपुर उपमंडल के 12/20 क्षेत्र की देवठी पंचायत के युवक मंडल सूम ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पंचायत प्रधान पर विकास कार्यों में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। युवक मंडल ने देवठी में सरकारी कर्मचारी को मजदूर बनाने और गैर मजदूरों को कार्य कर रहे मजदूरों से अधिक धनराशि का भुगतान करने के आरोप लगाए थे। युवक मंडल ने देवठी पंचायत प्रधान पर यहां निर्मित श्मशानघाट के कार्य में अनियमितता बरतते हुए सरकारी धन का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए थे। मुख्यमंत्री को भेजे शिकायत पत्र में युवक मंडल ने क्षेत्र की एक महिला जो जिला किन्नौर में कार्यरत है, का नाम मास्टररोल में दर्ज कर उसे लाभ पहुंचाने और एक अन्य शख्स को बिना काम किए उनके खाते में धनराशि जमा करने के संगीन आरोप लगाए थे। कार्य में लगे मजदूरों को 1800 से 2000, जबकि काम न करने वालों को 3800-3800 रुपये की राशि देने का आरोप है।
युवक मंडल का शिकायत पत्र मिलने के बाद जिला पंचायत अधिकारी ने संबंधित बीडीओ को पंचायत प्रधान पर पद का दुरुपयोग करने की जांच के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत अधिकारी शिमला विजय ब्राक्टा ने पत्र संख्या पीसीएच-एसएमएल- (देवठी)/2013-5430 जारी कर बीडीओ रामपुर को जल्द रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बीडीओ रामपुर केआर कपूर ने बताया कि जिला पंचायत अधिकारी का पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि पंचायत इंस्पेक्टर के साथ स्वयं वह मौके पर जाकर जांच करेंगे, जिसकी रिपोर्ट जल्द ही जिला पंचायत अधिकारी को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें