फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा बाजार में सुबह आठ से नौ बजे तक नहीं खड़े होंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेवा। बाजार में सुबह आठ से नौ व शाम साढे़ तीन से चार बजे के बीच वाहनों की कोई भी लोडिंग-अनलोडिंग नहीं होगी। समस्याओं को लेकर रविवार को नेरवा बाजार में व्यापारियों ने पुलिस के साथ बैठक की।
विज्ञापन

एसएचओ नेरवा कुलवंत कंवर ने व्यापार मंडल नेरवा के साथ बैठक में समस्याओं व कानून व्यवस्था पर चर्चा की। बैठक में नेरवा बाजार के सौ से अधिक व्यापारियों ने भाग लिया। बाजार की सबसे गंभीर समस्या प्रतिदिन लगने वाले जाम पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि चिह्नित किए गए प्वाइंट पर सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक व शाम को साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे तक कोई भी लोडिंग-अनलोडिंग के लिए वाहन नहीं खड़े होंगे। निर्देशों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा ने व्यापारियों से आग्रह किया कि अपनी दुकानों के बाहर रात के समय एक बिजली का बल्व जला हुआ रखें। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव भिख्टा, उपाध्यक्ष दिनेश अमरेट, महासचिव रमेश कांटा, कोषाध्यक्ष मोनू सूद व कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें