फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिब्बा नाला में बाढ़ आने से पुल क्षतिग्रस्त, वाहनों की रफ्तार थमी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिब्बा नाला में बाढ़ आने से
विज्ञापन

पुल क्षतिग्रस्त, आवाजाही ठप
पुल क्षतिग्रस्त होने से एनएच पांच हुआ बाधित
मूसलाधार बारिश से लोनिवि को लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ/भावानगर(किन्नौर)। मूसलाधार बारिश के कारण इलाके में काफी नुकसान हो रहा है। शुक्रवार को जनजातीय जिले के पूह खंड के तहत आने वाले रिब्बा नाला में बाढ़ आ गई और नाले पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते एनएच पांच वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया है। अब छोटे वाहनों की आवाजाही पांगी-रारंग- पुराना तिब्बत मार्ग से हो रही है। हालांकि प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति पर काबू पाने के निर्देश जारी किए हैं।
किन्नौर जिले में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। अब तक लोक निर्माण विभाग भावानगर मंडल को 20 लाख रुपये से अधिक नुकसान हो चुका है। बारिश के कारण जगह-जगह ल्हासा गिरने से निचार खंड के कई क्षेत्र के संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

सूचना के मुताबिक निगुलसरी तरांडा संपर्क मार्ग, छोटा कंबा संपर्क मार्ग, कंडार मार्ग, पौंडा-बरी सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गई है। काफनू-वांगतू संपर्क मार्ग 1892 कैंची के साथ नाले से पानी गिरने के कारण यह मार्ग तीन घंटे तक बंद रहा। इसके चलते भावावैली को गैस की सप्लाई लेकर जा रही गाड़ी भी फंसी रही। छोत्तकंडे में आईपीएच विभाग के पानी के टैंक के पास भूस्खलन होने से पेयजल लाइनें टूट गई हैं। इससे भावानगर और सुंगरा में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। पानवी मार्ग बंद होने के कारण लोनिवि की एक जेसीबी मशीन भी पानवी नाले के उस पार फंसी हुई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आरएल चौहान ने मार्ग बंद होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम घनश्याम दास ने क्षेत्र के लोगों से बारिश के समय घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण जगह-जगह पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। सतलुज और सहायक नदियों और नाले में बारिश के कारण पानी बढ़ रहा है। इस संबंध में एडीएम पूह शिव मोहन सेनी ने बताया कि रिब्बा नाला में बाढ़ आने से एनएच पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। पांगी-रारंग-पुराना तिब्बत मार्ग से वाहनों की आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें