फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में सराहन, कबड्डी में तुनन प्रथम

विज्ञापन
पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निरमंड (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अरसू में निरमंड ब्लॉक स्तर की अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसएमसी प्रधान लोकराज ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। वॉलीबाल स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सराहन प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बागीपुल द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तुनन पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक खरगा दूसरे, खो-खो में खरगा ने पहला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल त्वार ने दूसरा स्थान पाया बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल समेज पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अरसू दूसरे स्थान पर रहा। सभी विजेताओं को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया। खेलकूद प्रतियोगिता के जोन प्रभारी अमृत शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 स्कूलों की सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया। इनमें 15 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं और पांच उच्च विद्यालय शामिल रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य सोहन शर्मा, प्रधानाचार्य एचएल भैक, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, हिमाचल ग्रामीण बैंक प्रबंधक एसपी भारती, दुर्गा सिंह, निरमंड खंड के खेल प्रभारी अमृत शर्मा, फ्रैंड्स क्लब के प्रधान कांत कृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें