फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राज्य रेडक्रॉस आपदा प्रबंधन की ओर से गोपालपुर में आपदा प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यशाला के प्रथम चरण में आपदा प्रबंधन, स्वच्छ जल एवं स्वच्छता और प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

दूसरे चरण में मशनू और कापटी गांव में जोखिम, क्षमता एवं कमजोरियों के तहत गांव का मूल्यांकन किया और ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन पर जागरूक किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य आपदा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। राज्य रेडक्रॉस आपदा प्रबंधन कार्यक्रम शिमला के प्रदेश समन्वयक अरविंद चौहान ने कहा कि तीसरे और अंतिम चरण में निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यक्रम के तहत चयनित प्राथमिक स्कूलों में स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित की गई। इसके तहत क्षेत्र के करतोट, कोटी कापटी, धार और पशाड़ा स्कूलों में छात्रों को जागरूक किया। इस दौरान जिला पर्यवेक्षक वीरेंद्र बिष्ट, ग्राम समन्वयक अशोक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें