फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू मेले में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा की अनदेखी पर बिफरे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। ब्लॉक कांग्रेस रोहड़ू ने राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा की अनदेखी पर रोष जताया है। कांग्रेस ने वीरवार को बैठक कर आरोप लगाया कि मेला कमेटी की ओर से विधायक को निमंत्रण तक नहीं दिया गया। विधायक की अनदेखी कर मेला कमेटी ने क्षेत्र की जनता के जनादेश का अपमान किया है। बैठक में मोहन लाल ब्राक्टा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रोहड़ू कांग्रेस के संगठन मंत्री एवं मीडिया प्रभारी सोहन लाल चौहान ने बताया कि बैठक में 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले कांग्रेस की जन आक्रोश रैली पर भी चर्चा की गई। रैली में रोहड़ू से सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। महंगाई के खिलाफ सात मई को रोहड़ू कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का मई माह में रोहड़ू का दौरे प्रस्तावित है। बैठक में दौरे को लेकर भी रणनीति बनाई गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगर भविष्य में प्रशासन विधायक मोहन लाल ब्राक्टा की अनदेखी की गई तो कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ईश्वर दास छवारू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत सिंह ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, दिनेश चौहान, गीता नेगी, किरण दत्ता, उषा शर्मा, जनार्दन नेगी, ठाकुर सेन नेगी, शिवपाल ठाकुर, पुष्पा काल्टा, सरविंद्र नेगी, जोगिंद्र मच्छान, काहन चंद चौहान, राजेंद्र ब्राक्टू, रतन चौहान, बबिता ठोलाटू, सुशीला नेगी, कमलेश ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, रवि रावत, रौनी चौहान, नरेश शर्मा विभिन्न पंचायतों के प्रधान व उपप्रधान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें