फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्ड में भेजे जाएं कर्मचारी : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
प्रदेश बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी संघ ने कहा कि जल्द से जल्द फील्ड के कर्मचारियों को फील्ड में भेजा जाए, ताकि कार्य प्रभावित न हो। संघ ने विद्युत मंडल रामपुर के अधिकारियों को दो टूक कहा है कि यदि 15 दिन के भीतर कार्यालय में बिठाए गए कर्मचारियों को फील्ड में नहीं भेजा गया तो वे बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोलने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

तकनीकी कर्मचारी संघ रामपुर की बैठक प्रधान कृष्ण कायथ की अध्यक्षता में हुई। इसमें कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई। कृष्ण कायथ ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों का महासम्मेलन आठ मई को कालीबाड़ी हाल शिमला में होने जा रहा है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसमें रापमुर संघ के कई पदाधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे। संघ की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को भी अवगत करवाया जाएगा। संघ ने 27 मार्च को अधिशासी अभियंता विद्युत मंडल रामपुर से गुहार लगाई थी कि फील्ड में कर्मचारी भेजे जाएं, ताकि फील्ड की कमियों को दूर किया जा सके। लेकिन अभी तक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इस दौरान संघ के सचिव राम कृष्ण, सह सचिव ठाकुर सेन, वरिष्ठ प्रधान सतपाल, वित्त सचिव मुर्की लाल, प्रेस सचिव सुरेंद्र भारद्वाज, देवी लाल, मोहन लाल, निहाल सिंह, रणवीर और रमेश चंद सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें