फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के दोषी को दस साल का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने दुराचार के दोषी को दस साल की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन शर्मा की अदालत ने बुधवार को सभी पक्षों व दलीलों को सुनने के बाद सजा सुनाई है। वर्ष 2013 में सीआईडी ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्च 2013 में सरस्वतीनगर की युवती ने एसपी सीआईडी को शिकायत भेजी थी कि उसके साथ क्षेत्र के एक दुकानदार बालकृष्ण ने दुराचार किया है। युवती की शिकायत के आधार पर सीआईडी थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद मामला अतिरिक्त सत्र न्यायालय में चला। सभी पक्षों को सुनने के बाद बुधवार को मामले में आरोपी बालकृष्ण को दस साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके अतिरिक्त युवती को ढाई लाख रुपये मुआवजा देने तथा 50 हजार रुपये की राशि जुर्माने के रूप में देने के भी आदेश दिए हैं। अदालत में मामले की पैरवी कर रहे अतिरिक्त जिला न्यायवादी प्रकाश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को दस साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही मुआवजा व जुर्माना देने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें