फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूरी से पशु चिकित्सालय हो स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
हिमाचल प्रदेश पशु पालन विभाग कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार से ज्यूरी स्थित पशु चिकित्सालय को रामपुर या फिर दत्तनगर स्थानांतरित करने की मांग उठाई है। संघ ने कहा है कि ज्यूरी में चिकित्सालय होने से लोगों सहित विभाग के कर्मचारियों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। यदि रामपुर या दत्तनगर में चिकित्सालय खुलता है तो इससे काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पशु पालन विभाग कर्मचारी संघ की बैठक अध्यक्ष बिहारीलाल चौहान की अध्यक्षता मेें बुधवार को संपन्न हुई। इसमें विभागीय आवासों की मरम्मत, पशु पालन विभाग के सभी कर्मचारियों का वेतन और अन्य भत्तों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही वित्तीय कार्य भेड़ प्रजनन केंद्र ज्यूरी से करवाने पर भी चर्चा हुई। संघ ने कहा कि पीपीआर वैक्सीन समय पर उपलब्ध करवाई जाए, ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक पशु पालकों को मिल सके। संघ के अध्यक्ष बिहारीलाल ने कहा कि बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी समस्याओं को संघ के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि बैठक में जो भी मुद्दे चर्चा के लिए रखे गए थे, उन पर अवश्य ही कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जो भी महत्वपूर्ण मांगें है, उन्हें सरकार के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में संजीव कुमार, बलजीत, इंद्रमोहन, प्रताप, गोपाल, राकेश, सुभाष, मुन्नीलाल सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें