फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यन पब्लिक स्कूल में नवाजे गए मेधावी छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे
विज्ञापन

कांसाकोटी स्कूल में वार्षिक समारोह, छात्रों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां
चेयरमैन ललित ने पढ़ी वार्षिक रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
आर्यन पब्लिक स्कूल कांसाकोटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजकीय प्राथमिक स्कूल बजरेटकोटी के मुख्याध्यापक बैन सिंह पांचटा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने स्कूल के होनहार को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाने के बाद मेधावियों के चेहरे खिल गए। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से समा बांधा।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने किया। इसके बाद छात्राओं ने गणेश वंदना की प्रस्तुति से रंगारंग कार्यक्रम का आगाज किया। स्कूल के चेयरमैन ललित ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। छात्रों ने एक के से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने विभिन्न गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके चलते शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने पर शौर्य प्रताप सिंह, सृष्टि, निकिता, वंशिका जोहटा, ऐविन फिष्टा, शिवम, आहना ठाकुर, नव्या ठाकुर, ओजस दिवांटा, तमन्ना झामटा, शुवांश, कृष, ललित, आयुष, पलक, वंश, रीतीश, कार्तिक, अवनी, कनिका, निधि, दीक्षा, अंजली, लोकेश, आर्यन मेहता, नीरज, शिवानी, आर्यन कायथ, रीता, निखिल, साक्षी को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य ज्योति जोक्टा, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष यशपाल सिंह सहित छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल के लिए इन्हें मिला पुरस्कार
खेल के क्षेत्र में आर्यन, मरीनल, रीधम, अखिल, लोकेश, कनिष्क, रोहन ठाकुर, अंजली राणा, दीक्षा, मोहित, आरूष, ईशीत अंजना, रोहन रेटका, कृतिका राणा, स्वातिका, अंकिता, अंशुल पुंटा, साहिल, नैतिक राणा, मोहम्मद आकिब, सृष्टि ठाकुर, ललित मोहन, गौरव को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें