फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर से भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा को बदनाम करने की कोशिश : द्रैक
विज्ञापन

प्रत्याशी ने जातिसूचक शब्द कहने पर करवाया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
रामपुर विस क्षेत्र में चुनाव के दौरान भ्रामक प्रचार शुरू हो गया है। इसे लेकर भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह द्रैक ने रामपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। रामपुर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ने शिकायत की है कि प्रदीप कुमार कश्यप ने फर्जी फेसबुक आईडी से भाजपा को बदनाम करने का प्रयास किया है। उक्त व्यक्ति ने फेसबुक के फर्जी अकाउंट से उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है।
विज्ञापन

रामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान द्रैक ने कहा कि यह व्यक्ति खुद को भाजपा कार्यकर्ता बता रहा है और एक वर्ग विशेष को उकसाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि भाजपा में इस नाम का कोई कार्यकर्ता ही नहीं है। ऐसे में साफ है कि यह फेसबुक आईडी भाजपा को बदनाम करने की मंशा से बनाई गई है। द्रैक ने कहा कि इस संबंध में पुलिस थाना रामपुर में आईपीसी की धारा 1860 के तहत 505(2) और इनफॉरमेशन टैक्रोलॉजी एक्ट, 2000(डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी छवि को खराब करने के लिए सोशल मीडिया में यह हथकंडा अपना रहे हैं। इस मामले को चुनाव आयोग के समक्ष भी रखा जाएगा, क्योंकि जिस तरह से कोई व्यक्ति झूठी आईडी बनाकर वर्ग विशेष को भड़काने का प्रयास कर रहा है। यह चुनाव आचार संहिता का सरेआम उल्लंघन है। इसकी जांच होनी चाहिए। डीएसपी देव कुमार नेगी ने बताया कि पुलिस ने प्रदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें