फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नावर से पूर्व कांग्रेसी विधायक अमृत सिंह ठाकुर का परिवार भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस को बड़ा झटका
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस विधायक ठाकुर अमृत के पुत्र परिवार सहित भाजपा में शामिल
ठाकुर के पुत्र विजय रहे चुके है जिप उपाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
जुब्बल (रोहड़ू)।
जुब्बल-नावर-कोटखाई में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नावर क्षेत्र से संबंधित कांग्रेस के पूर्व विधायक स्व. ठाकुर अमृत सिंह का परिवार भाजपा में शामिल हो गया है। पूर्व विधायक के पुत्र सहित चचेेरे भाईयों ने भी भाजपा का दामन थामा। वर्ष 2012 से पहले नावर क्षेत्र रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र का अंग था। वर्ष 1972 से वर्ष 1977 तक नावर क्षेत्र के बदशाल गांव से संबंधित ठाकुर अमृत सिंह रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक रहे।
अमृत सिंह पांच साल हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की सरकार में विधायक के रूप में रहे। लेकिन आज पूर्व कांग्रेसी विधायक के परिवार ने भाजपा का दाम थाम लिया। उनके पुत्र विजय सिंह राठौर भाजपा में शामिल हुए। विजय सिंह राठौर पूर्व में जिला परिषद उपाध्यक्ष रहे। इसके अलावा वह कांग्रेस में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। उनके साथ चचेरे भाई मइजीत ठाकुर, शमशेर ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर तथा अमरजीत ठाकुर ने भी भाजपा की दामन थाम लिया है। नावर के धराड़ा में बुधवार को आयोजित भाजपा की जनसभा में पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा ने सभी को फूल माला पहनाकर भाजपा में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की नीतियों से प्रभावित : राठौर
पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष विजय सिंह राठौर ने बताया कि कांग्रेस ने पांच वर्षों में विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया। कांग्रेस का विकास मात्र कागजों तक ही सीमित है। नेतृत्व के अभाव में अब कांग्रेस से लोगों को विश्वास उठ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के प्रति लोगों में विश्वास है। उन्होंने भी प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर परिवार सहित भाजपा का दामन थामा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें