आनी में दो दिवसीय रक्तदान शिविर में मौजूद मुख्यातिथि और अन्य
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी में दो दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजन किया गया। इसमें 108 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब ने सचेत संस्था के सहयोग सराज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में शिविर में 132 महिला और पुरुष रक्तदाताओं ने भाग लिया। शिविर का शुभारंभ पंजाब नेशनल बैंक से बतौर प्रबंधक सेवानिवृत्त हुए मूल चंद बिष्ट ने किया।
स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब के मुख्य संयोजक विपिन ठाकुर और अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने कहा कि क्लब का यह तीसरा रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर को सफल बनाने में आईजीएमसी शिमला ब्लड बैंक के मेडिकल ऑफिसर डॉ. ऋषि ठाकुर, चीफ तकनीशियन राम सिंह ठाकुर, नवीन सूद, सीनियर लैब तकनीशियन राजन भीमटा, लैब असिस्टेंट परवीन शर्मा, दिवाकर और प्रकाश चंद ने सहयोग दिया।