फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी खण्ड की 32 प्राथमिक स्कलों में शुरू होंगी नर्सरी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

दलाश (कुल्लू)। आनी खंड में शिक्षा विभाग की ओर से चिन्हित प्राथमिक पाठशालाओं में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। 32 स्कूलों में यह पहल होने जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक पाठशालाओं में शुरू की जा रही प्री प्राइमरी कक्षाओं से शिक्षा का आधार मजबूत होगा और प्राथमिक स्कूलों में छात्रों की घट रही संख्या में भी कमी आएगी।

विज्ञापन

आनी खंड के कई स्कूलों में छात्रों की कम संख्या होने के कारण स्कूलों को बंद करने तक की नौबत आ गई है। ऐसे में स्कूलों में छात्रों की संख्या में इजाफा करने के लिए कई प्राथमिक स्कूलों में नए प्रयोग भी अमल में लाए जा रहे हैं। इसीलिए अब एक अक्तूबर से आनी खंड की प्राथमिक पाठशालाओं में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू होंगी। आनी के 32 प्राथमिक स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने की योजना है, जिनमें 16 कलस्टर स्कूलों में शामिल प्राथमिक पाठशाला लगौटी, फनौटी, बिनन, मुंडदल, भाटनीबाई, जटेड़, कुटवा, च्वाई, दलाश, ओलवाए डिगेड़, कोटासेरी, ठारवी, शाहनी, कुईंर, कलांगी, कोठी, लोहाल, कराणा, लंकागई, सारली, सोईधार, कोलथा, शुश, कोट-1, पांजवी, नम्होंग, कष्टा, तांदी, घुलट और हिमरी प्राथमिक स्कूल शामिल किया गया है।
इस संबंध में बीईपीओ आनी शीला नेगी ने बताया कि 1 अक्तूबर से 6 अक्तूबर तक 5 साल तक के बच्चों के प्राथमिक स्कूलों में दाखिले लिए जाएंगे। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सरकार का यह निर्णय अहम भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें