फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी में 22 से होगी जिला स्तरीय प्राथमिक स्कूलों की स्पर्धाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी में 22 से होंगी स्कूलों की स्पर्धाएं
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 22 से आनी में आयोजित होंगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता में जिले के छह ब्लॉक के खिलाड़ी भाग लेंगे। बीईओ आनी शीला नेगी ने बताया कि आनी मुख्यालय में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में कुल्लू 1, कुल्लू 2, नग्गर, बंजार, निरमंड और आनी ब्लॉक के करीब 600 प्रतिभागी छात्र अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, रस्साकशी, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स आदि सभी तरह की खेलें आयोजित की जाएंगी। वहीं रात्रि सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। प्रतियोगिताओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें