फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी अस्पताल को मिली आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी अस्पताल को मिली
विज्ञापन

आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन
विधायक किशोरी लाल सागर ने किया विधिवत लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। स्थानीय नागरिक चिकित्सालय को सरकार और स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से एक आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा मिल गई है। जिसकी लागत करीब साढ़े चौदह लाख है। शुक्रवार को आनी विस क्षेत्र के विधायक किशोरीलाल सागर ने इस अल्ट्रासाउंड मशीन का विधिवत लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सुविधा से क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए अब शिमला या कुल्लू जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अस्पताल में पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो गई थी, जिसके बदले सरकार ने हाल ही में आनी नागरिक चिकित्सालय को साढ़े चौदह लाख की नई आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाई है। सरकार के प्रयासों से आनी को सौ बेड के अस्पताल की सुविधा मिली है। जिसके लिए सभी आधारभूत सुविधाओं का प्रबंध किया जाएगा। अस्पताल में रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाएगा। इस मौके पर विधायक के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, गंगाराम चंदेल, एसडीएम चेत सिंह, बीएमओ डॉ ज्ञान ठाकुर, एसएमओ डॉ बीपी मेहता, तहसीलदार देवेंद्र नेगी, बीडीओ विद्या ठाकुर, शशि मल्होत्रा, ख्याले राम शर्मा, रत्न भारती, रामसिंह, हरीश शर्मा, बीडीसी संदीपना, स्वास्थ्य शिक्षक मनसा राम और ओमप्रकाश शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें