फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी स्कूल सरस्वतीनगर में मनाया शिक्षक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने अध्यापकों को किया सम्मानित
विज्ञापन

डीएवी वमापा सरस्वतीनगर में मनाया शिक्षक दिवस
शिक्षकों ने खेलों और प्रतियोगिताओं में लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
जुब्बल (रोहड़ू)। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर में छात्रों की ओर से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल के छात्रों की ओर से शिक्षकों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा प्रथम से कक्षा पांचवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। उसके बाद छात्रों द्वारा अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के जूनियर विंग से हेड गर्ल सृष्टि चौहान ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डाला। प्रज्ज्वल शर्मा ने उनके जीवन को पॉवर पांइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से चित्रित किया। इस मौके पर शिक्षकों के लिए विभिन्न खेलों एवं प्रतियोगिताओं का भी आयोजन भी किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने छात्र के जीवन में शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें