फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांतरा ब्वॉयज, इंद्रजीत मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 21 अप्रैल से शुरू होगा। दर्जनों लोक कलाकारों सहित स्कूली बच्चे मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप मेले का शुभारंभ करेंगे। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या तांतरा ब्वॉयज व इंद्रजीत के नाम रहेगी।
विज्ञापन

मेले के शुभारंभ के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज होगा। छात्राओं की ओर से सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ रंगारंग कार्यक्रम का आगाज होगा। इसके बाद उपमंडल के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी दर्शकों का मन मोहेंगे। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ शाम पांच बजे से होगा। सबसे पहले राजगढ़ के हैरी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके बाद क्रमवार किन्नौर से भारती नेगी, राजगढ़ से पुष्पेंद्र कंवर, कोटखाई से अंकुश सरमैक, धीरज मेहता, नाहन से मनीष, प्रभा ठाकुर, करसोग से नरेश भारद्वाज, सोलन से सोनू, कोटखाई से सुरेंद्र सूरी, सिरमौर से रविंद्र चौहान, डिसवानी से पूजा राजटा, सिरमौर से दिनेश सांस्कृतिक दल, रोहड़ू से किरण चौहान, खाबल से प्रवेश भागटा, रामपुर से पवन कुमार प्रस्तुति देंगे। उनके साथ ही शिला से हिम आंचल कलाकार ग्रुप, कुमारसैन से रोशनी शर्मा, नारकंडा से रमेश कटोच, ठियोग से शारदा शर्मा, राजगढ़ से रीना ठाकुर, कोटखाई से विनोद रांटा, सिरमौर से कल्पना तोमर, प्रिंस गर्ग, ठियोग से एचडी ब्रदर्स, कुल्ली से इंद्रजीत, रामपुर से तांतरा ग्रुप प्रस्तुतियां देंगे। सांस्कृतिक संध्या के बीच में मिस रोहड़ू सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। एसडीएम रोहड़ू एवं मेला कमेटी अध्यक्ष बीआर शर्मा ने बताया कि मेले के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। मेले में लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें