फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: रामदास आठवले बोले- हिमाचल प्रदेश में पीएम अजय योजना के तहत 330 आदर्श ग्राम घोषित

Wed, 19 Mar 2025 07:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार के सवाल के जवाब में जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में पीएम अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत 330 गांवों को आदर्श ग्राम घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
रामदास आठवले - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पीएम अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत 330 गांवों को आदर्श ग्राम घोषित किया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश भर से 450 गांवों को चिन्हित किए गए हैं। ये जानकारी सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार के सवाल के जवाब में दी।

विज्ञापन


आठवले ने बताया कि पीएम-अजय योजना 2021-22 से लागू की गई है। इस योजना के तीन घटकों में से एक आदर्श ग्राम घटक के तहत इन गांवों को आदर्श ग्राम का दर्जा प्राप्त हुआ है। इसके अलावा अनुदान सहायता घटक के अंतर्गत पिछले दो वर्षों में हिमाचल प्रदेश के 4800 लाभार्थियों के लिए 7 परियोजनाएं अनुमोदित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम-अजय योजना के लिए एक समर्पित पोर्टल भी स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से योजना की वास्तविक समय में निगरानी की जा रही है। राज्य और संघ राज्य क्षेत्र पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन जमा करते हैं और वहां पर उपयोगिता और पूर्णता प्रमाण पत्र भी अपलोड किए जाते हैं। योजना के तहत जारी किए गए निधियों का विवरण भी पोर्टल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


रामदास आठवले ने यह भी कहा कि देशभर में अनुसूचित जाति बहुल गांवों के एकीकृत विकास के लिए पीएम-अजय योजना के आदर्श ग्राम घटक का पहले से कार्यान्वयन किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें