फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल अलर्ट: 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Fri, 05 Jul 2013 08:06 PM IST
शिमला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के दौरान हिमाचल के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इनमें सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिले शामिल हैं।
विज्ञापन


शिमला, कांगड़ा और मंडी के कुछ हिस्सों में भी बादल सामान्य से ज्यादा बरस सकते हैं। इस चेतावनी के बाद मुख्य सचिव सुदृप्त राय ने संबंधित सभी जिला उपायुक्तों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी अपनी वेबसाइट के जरिये अलर्ट जारी कर दिया है। आपदा प्रबंधन के लिहाज से सभी डीसी को तैयारियां करने को कहा गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून की बारिशें राज्य में पहले से ही हो रही हैं। लेकिन अब उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ उठा है।
विज्ञापन


इससे सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। एहतियातन  सभी को इसकी सूचना दे दी गई है। इसी बीच ऊना, सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, चंबा समेत विभिन्न जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

जिला स्तर पर बैठकों के बाद आपदा प्रबंधन टीमों को भी अलर्ट किया गया है। लोगों को नदियों एवं खड्डों- नालों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है। विभिन्न विभागों को किसी भी आपदा से निपटने को तैयार रहने के लिए कहा गया है।     

स्थगित करें अनावश्यक यात्रा
शिमला। विशेष सचिव राजस्व डा. अमनदीप गर्ग  ने बताया कि जिला उपायुक्तों  को मुख्य सचिव के माध्यम से अलर्ट रहने को कहा गया है। इस दौरान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की सलाह है कि लोग अनावश्यक यात्रा स्थगित करें और बाढ़ या भूस्खलन प्रोन क्षेत्रों से दूर रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें