रेलवे नोटिफिकेशन के मुताबिक अप दिशा की ट्रेन संख्या 52457, 52451, 52459, 52455 तथा अप मिक्स, और डाउन दिशा की ट्रेन संख्या 52458, 52452, 52460, 52456 तथा डाउन मिक्स (कालका-शिमला) को पूरे अक्तूबर माह के लिए रद्द कर दिया गया है। दूसरी ओर, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया जा रहा है। ट्रेन संख्या 52453 का संचालन धर्मपुर से शिमला के बीच जारी रहेगा, जबकि कालका से धर्मपुर के बीच यह रद्द रहेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 52454 को कालका से केवल धर्मपुर तक ही चलाया जाएगा और धर्मपुर से शिमला के बीच इसका संचालन बंद रहेगा। भारी बरसात के कारण ब्रिज नंबर-57 के समीप ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह गई थी, जिससे रेल यातायात बाधित हुआ था। फिलहाल ट्रैक के पुनर्स्थापना का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों से अपील की है कि इस मार्ग पर यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की वर्तमान स्थिति की जांच अवश्य कर लें।