बिट्टू ने कहा कि मोदी सरकार का बजट 2024-25 हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश की जनता के लिए समर्पित है। यह बजट गरीबों, किसानों, मध्य वर्ग, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लेकर आया है। बिट्टू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए बजट में 11,806 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हिमाचल को केंद्र सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। मोदी सरकार ने हिमाचल के लिए विकास की मजबूत नींव रखी है, लेकिन राज्य सरकार की लापरवाही से कई योजनाएं रुकी पड़ी हैं।
मान पर तंज...चुटकुले सुना सुकते हैं, सरकार चलाने में फेल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर कटाक्ष करते हुए बिट्टू ने कहा कि मान साहब चुटकुले अच्छे सुना सकते हैं, सरकार चलाने में पूरी तरह फेल हो गए हैं।