फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह बोले- बेतरतीब ढंग से फोरलेन बना, तो अफसरों पर कार्रवाई

Mon, 22 Sep 2025 06:39 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सोमवार को राज्य सचिवालय में प्रेसवार्ता कर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बेतरतीब ढंग से फोरलेन निर्माण हुआ तो उच्च अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोरलेन निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह फिर मुखर हो गए हैं। सोमवार को राज्य सचिवालय में प्रेसवार्ता कर मंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों पर फेस टू के निर्माण कार्यों में बेतरतीब ढंग से कटान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेतरतीब ढंग से फोरलेन निर्माण हुआ तो उच्च अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस और प्रशासन को निर्माण कार्य से जुड़ी शिकायतों पर तुंरत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के शिमला लौटते ही निर्माण कार्यों में हो रही अनियमितताओं से अवगत करवाया जाएगा।

विज्ञापन


अगर एनएचएआई के उच्च अधिकारियों ने दबाव बनाने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। एनएचएआई के कामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में सही तरीके से काम नहीं हो रहा है। पांवटा-हाटकोटी हाइवे एनएच 707 पर गलत ढंग से काम हुआ है। जो लोग इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उनकी आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की थी और स्थिति के बारे में बताया था। पुलिस के पास भी शिकायतें आई हैं। अनिरुद्ध ने कहा कि एनएचएआई अधिकारी तुरंत इन शिकायतों पर कार्रवाई करें। इसके अलावा पंचायतीराज मंत्री ने पुलिस प्रशासन को भी शिकायतों पर तुंरत कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें