एकजुट होकर काम करने का दिया मंत्र
जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी हित में एकजुट होकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं जीता जाता। इसके लिए पूरे संगठन की मेहनत जरूरी है। बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियां बढ़ाने, बूथ कमेटियों को सक्रिय करने और नए लोगों को संगठन से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए।