फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: कांग्रेस ने सोलन में भैंस के आगे बीन बजाकर किया प्रदर्शन, जानें पूरा मामला, देखें वीडियो

Thu, 24 Sep 2026 09:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी विदित चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, महासचिव विनोद जिंटा और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
कांग्रेस ने सोलन में भैंस के आगे बीन बजाकर किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की अध्यक्षता में वीरवार को सोलन में केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने माल रोड पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साथ ही मालरोड पर भैंस के आगे ब्लॉक अध्यक्ष अमित ठाकुर ने बीन बजा कर रोष जाहिर किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी विदित चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, महासचिव विनोद जिंटा और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल भी मौजूद रहे। प्रदर्शन में रजनी पाटिल ने तंज कसा कि केंद्र की मोदी सरकार पर भैंस के आगे बीन बजाने का मुहावरा बिल्कुल सटीक बैठता है।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज इसी का प्रदर्शन किया। मोदी सरकार किसी की नहीं सुनती। हर वर्ग को निराशा हाथ लग रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पूरे चुनाव में झोल किया है। एक साल पहले राहुल गांधी ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान शुरू किया था, लेकिन मोदी सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। मोदी जैसे विदेशी डेलीगेट्स के आगे भी यहां-वहां देखते रहते हैं, वैसे ही जब कोई शिकायत करें तो वह कुछ नहीं सुनते।
विज्ञापन


इससे पहले नहीं ब्लॉक अध्यक्ष बने अमित ठाकुर ने बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा कर शक्ति प्रदर्शन किया। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से लेकर मुरारी मार्केट तक दोनों और फूल मालाएं लेकर कार्यकर्ताओं को खड़ा किया गया और प्रदेश प्रभारी मेहमानों का स्वागत किया। कुछ समय पहले ही सोलन ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर अमित ठाकुर की नियुक्ति हुई है। जिला परिषद सदस्य भी हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन में भैंस के इस्तेमाल से पशु प्रेमियों में रोष
प्रदर्शन में भैंस का इस्तेमाल करने पर पशु प्रेमियों ने आपत्ति जताई है। एनजीओ संचालक श्वेता डोबाल का कहना है कि पशुओं को राजनीतिक गतिविधियों और धार्मिक प्रोग्राम हिस्सा बनाना उचित नहीं है। स्थानीय लोगों ने भी इस मामले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। पशु प्रेमियों ने प्रशासन से पूरे मामले का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें