फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर ले जाने के बहाने तीन पुलिसवालों ने किया गैंगरेप

Thu, 04 Jul 2013 10:27 AM IST
मंडी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी में तीन पुलिसकर्मियों ने खाकी को दागदार किया है। पुलिसकर्मियों ने मंदिर का रास्ता दिखाने के बहाने क्वार्टर में ले जाकर महिला से गैंगरेप किया।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को अदालत पेश किया गया जहां से उन्हें छह जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

सदर पुलिस थाना में महिला ने दर्ज शिकायत में बताया कि वह एक जुलाई को टारना माता मंदिर के दर्शन को गई थी। बस स्टैंड के पास पुलिस लाइन गेट के निकट उसे एक वर्दीधारी पुलिस कर्मी मिला।
विज्ञापन


महिला ने उससे टारना मंदिर का रास्ता पूछा तो उसने उसे मंदिर तक छोड़ने की बात कही। इस पर सिपाही पुलिस लाइन से अपनी वर्दी बदलकर आया और तिपहिया में बैठा कर मंदिर की जगह टारना स्थित अपने क्वार्टर में ले गया। वहां पुलिसकर्मी ने उसके साथ दुराचार किया।

महिला का आरोप है कि इसके बाद उसने उसे दो सौ रुपये पकड़ा दिए। थोड़ी ही देर बाद दो और पुलिसकर्मी कमरे में पहुंचे और उन्होंने भी दुराचार किया।

वह किसी तरह चंगुल से छूटकर कुल्लू की तरफ चली गई। इसके बाद मंगलवार को वह मंडी सदर थाना पहुंची और तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई।

उसकी शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 डी के तहत केस दर्ज कर लिया गया। तीनों आरोपियों की पहचान कांस्टेबल मान सिंह, भूप सिंह और सुभाष चंद के रूप में की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें