फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: झमाझम बारिश ने तोड़े पिछले सभी रिकार्ड

Wed, 03 Jul 2013 11:37 AM IST
शिमला।/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में जून महीने में हुई बारिश ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। राज्य में सामान्य से 143 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। किन्नौर में सबसे ज्यादा सामान्य से 804 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। किन्नौर के अलावा सिरमौर में 497 मिमी बारिश हुई, यह सामान्य से 253 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


बारिश से हुए नुकसान पर चल रही विभिन्न तरह की चर्चा पर भी मौसम विभाग के आंकड़ों ने विराम लगा दिया है। प्रदेश में बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान किन्नौर में हुआ, यहां सामान्य से 804 फीसदी ज्यादा बारिश हुई।

किन्नौर में अमूमन जून महीने में 37.1 मिमी बारिश ही होती रही है, यहां इस बार 335.4 मिमी बारिश हुई। सिरमौर जिले में हालांकि बारिश किन्नौर से ज्यादा हुई, यहां 497. 3 मिमी बारिश हुई, लेकिन सिरमौर में सामान्य बारिश भी जून में डेढ़ सौ मिमी रहती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि बारिश ने जून महीने में हुई बारिश के पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहीं नहीं जून महीने में इस साल हुई बारिश पिछले सालों के मुकाबले कई गुना ज्यादा है।
विज्ञापन



वर्ष--------------जून महीने में हुई बारिश मिमी में
2004----------66.4
2005----------52.8
2006----------84.7
2007----------83.7
2008----------179.6
2009----------67.2
2010----------126
2011----------140.8
2012----------28.8
2013----------241.1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें