फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी को पीएम मोदी ने किया सम्मानित, एशियन गेम्स में जीता था कांस्य पदक

Sat, 17 Oct 2026 10:49 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

प्रदेश के चंबा जिले के रेटा गांव की बेटी और अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में सम्मानित किया। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी को पीएम मोदी ने किया सम्मानित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के रेटा गांव की बेटी और अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में सम्मानित किया। एशियन गेम्स में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली सीमा इस सम्मान से गदगद हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्हें ऐसा लगा, जैसे परिवार के मुखिया से स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिल रहा हो।

विज्ञापन


सीमा की इस उपलब्धि के पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और संघर्ष छिपा है। बचपन से ही चुनौतियों का सामना करने वाली सीमा ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य से नजर नहीं हटाई। महज 12 वर्ष की उम्र में पिता को खोने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। गांव में नंगे पांव दौड़ने से शुरू हुआ उनका सफर अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स ट्रैक तक पहुंचा।

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में 32 मिनट 50.05 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस सफलता ने चंबा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री से मिला सम्मान उनके संघर्ष और उपलब्धियों को नई पहचान देने के साथ ही युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें