फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति: सुरेश ठाकुर बोले- देनदारियां चुकाएं, एफआईआर रद्द करें, नहीं तो घेरेंगे सचिवाल

Mon, 23 Nov 2026 09:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का एलान किया है। समिति ने आठ पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने और लंबित देनदारियों का भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन
पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति अध्यक्ष सुरेश ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का एलान किया है। समिति ने आठ पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने और लंबित देनदारियों का भुगतान करने की मांग की है। ऐसा न होने पर सचिवालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। सोमवार को प्रेस वार्ता में समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि शीला में जाम लगने के मामले में आठ पदाधिकारियों पर दर्ज एफआईआर सरकार की दमनकारी कार्रवाई है। इसे तुरंत रद्द किया जाए, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पेंशनर्स न डरेंगे और न झुकेंगे। सुरेश ठाकुर ने बताया कि 19 नवंबर को दाड़ी मेला मैदान में 18 संगठनों की विशाल आक्रोश रैली आयोजित की गई थी। इस दौरान सरकार की ओर से शिष्टमंडल को वार्ता के लिए विधानसभा तपोवन बुलाया गया। दस पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल सरकारी गाड़ी से रवाना हुआ, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही मुख्यमंत्री वहां से चले गए और शिष्टमंडल को जोरावर स्टेडियम में रोक दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही रैली स्थल पर मौजूद पेंशनर्स भड़क उठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पेंशनर्स विधानसभा की ओर बढ़े। शीला चौक पर जाम के चलते कुछ देर रुकने के बाद वे जोरावर स्टेडियम पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पेंशनर्स शाम आठ बजे तक मुख्यमंत्री से मुलाकात की उम्मीद में ठंड में बैठे रहे, लेकिन सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं पहुंचा। समिति ने 17 दिसंबर को प्रस्तावित सरकार समर्थित पेंशनर्स सम्मेलन के समानांतर उसी स्थान पर पेंशनर्स दिवस मनाने का निर्णय लिया है। साथ ही मुख्यमंत्री से इससे पहले वार्ता कर लंबित देनदारियों के समाधान की मांग की है। समिति ने दावा किया कि सभी 18 संगठन पूरी तरह एकजुट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें