फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachali Peas: अक्तूबर में सिर्फ हिमाचल में होता है मटर, अहमदाबाद, कोलकाता और सूरत तक जाती है सप्लाई

Sat, 12 Oct 2024 11:48 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

अक्तूबर में सिर्फ हिमाचल में ही मटर होता है। इसलिए दाम अच्छे मिल रहे हैं। किसानों को मटर के 50 से 130 रुपये प्रतिकिलो तक थोक दाम मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
मटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के हरे मटर की मुंबई और अहमदाबाद में भारी मांग है। बाहरी राज्यों में मटर की मांग बढ़ने से किसानों को दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। अक्तूबर में सिर्फ हिमाचल में ही मटर होता है। इसलिए दाम अच्छे मिल रहे हैं। शिमला की ढली सब्जी मंडी में इन दिनों मटर की नई फसल पहुंचना शुरू हो गई है। किसानों को मटर के 50 से 130 रुपये प्रतिकिलो तक थोक दाम मिल रहे हैं। ढली मंडी में इन दिनों रोहडू, कोटखाई, करसोग और मंडी से मटर की खेप पहुंच रही है। आने वाले दिनों में ठियोग और चियोग से भी फसल पहुंचना शुरू हो जाएगी। मुंबई और अहमदाबाद की मंडियों में हिमाचल के हरे मटर की भारी मांग है।

विज्ञापन


प्रदेश में शिमला सहित अन्य लोकल मंडियों में बाहरी राज्यों से कारोबारी मटर खरीदने पहुंचते हैं। प्रदेशभर की विभिन्न मंडियों से हर साल सैकड़ों टन मटर दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता और सूरत सहित बड़ी मंडियों में भेजा जाता है। इसके चलते हिमाचल में किसानों को मंडियों में मटर के अच्छे दाम मिल रहे हैं। पहाड़ी मटर देखने में चमकदार और आकर्षक होने के साथ सबसे ज्यादा पौष्टिक है। मटर में प्रोटीन फाइबर, कार्ब्स, विटामिन ए सहित कई लाभकारी पोषक तत्व होते हैं।

विज्ञापन

100 करोड़ से अधिक है शिमला में कारोबार
हिमाचल में जिला शिमला सहित सोलन, कुल्लू, मंडी और किन्नौर आदि जिलों में मटर की पैदावार होती है। शिमला की मंडियों में अकेले हर साल 100 करोड़ से अधिक का कारोबार रहता है। प्रदेशभर में मटर का कारोबार 700 करोड़ के करीब रहता है। हिमाचल में रबी सीजन में होने वाले बेमौसमी मटर की महानगरों में अधिक मांग रहती है। बाहरी राज्यों के बड़े शहरों में पहाड़ी मटर फाइव स्टार होटलों में यह मटर बेचा जाता है।

बाहरी मंडियों में रोज भेजा जा रहा 300 क्विंटल मटर 
ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि ढली सब्जी मंडी से रोजाना बाहरी राज्यों की मंडियों में 200 से 300 क्विंटल मटर भेजा जा रहा है। इन दिनों केवल हिमाचल में ही मटर की फसल होती है, जिसके चलते किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में सब्जी मंडी में मटर की आपूर्ति बढ़ेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें