फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी

Thu, 09 Jan 2014 03:14 PM IST
अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएमसी (इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज) में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की योजना तैयार की गई है। इस प्रोजेक्ट को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। प्रबंधन ने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन


मंजूरी के बाद प्रोजेक्ट लगाने के लिए ई-टेंडर कराए जाएंगे। मौजूदा समय में मंडी से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाए जा रहे हैं। ट्रांसपोर्ट पर ही हर साल प्रबंधन का करीब अस्सी लाख खर्च आ रहा है।

इसमें कर्मचारियों को दिया जाना वेतन भी शामिल है। अस्पताल में प्लांट बनने के बाद रोगी कल्याण समिति का इतना पैसा बच जाएगा।

वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। सरकार से मंजूरी मिलते ही ई-टेंडर करवाए जाएंगे। अभी मंडी से सप्लाई आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लांट स्थापित होने से हर साल लाखों का खर्च बचेगा। प्रस्ताव मंजूर हुआ तो ई-टेंडर होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें