कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार सुबह शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। 22 नवंबर को सोनिया गांधी शिमला आईं थी। पांच दिन शिमला से सटे छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी के घर पर सोनिया गांधी ने आराम किया। 29 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी दिल्ली लौट गईं। सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी भी शिमला आए थे। संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए राहुल गांधी 25 नवंबर की सुबह शिमला से चले गए थे।