फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : हिमाचल के एक भी पुलिस कर्मी को राष्ट्रपति पुलिस पदक नहीं, इतिहास में पहली बार झोली खाली

Thu, 14 Aug 2025 06:28 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से वीरवार को जारी सूची में हिमाचल पुलिस का कहीं नाम नहीं है। वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुलिस विभाग की ओर से प्रदेश सरकार को दी गई सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी ही नहीं गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पुलिस के इतिहास में पहली बार एक भी कर्मचारी या अधिकारी स्वतंत्रता दिवस से पहले दिए जाने वाले राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए नामित नहीं हो पाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से वीरवार को जारी सूची में हिमाचल पुलिस का कहीं नाम नहीं है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस विभाग की ओर से प्रदेश सरकार को दी गई सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी ही नहीं गई। इसी सूची के आधार पर केंद्रीय मंत्रालय को राष्ट्रपति पदक के लिए पुलिस कर्मियों का चयन करना था।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस सेवा, केंद्र शासित प्रदेश और सीएपीएफ/अन्य संगठनों को लेकर जारी सूची में 226 वीरता पदक, 89 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 635 सराहनीय सेवा पदक जारी किए गए। हिमाचल के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड को 5 सराहनीय सेवा पदक, जम्मू-कश्मीर को 127 वीरता पदक, 2 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 14 सराहनीय सेवा पदक मिले हैं। पंजाब को 2 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 14 सराहनीय सेवा पदक, जबकि हरियाणा को दो राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक व 11 सराहनीय सेवा पदक मिले हैं। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को भी 2 सराहनीय सेवा पदक मिले हैं।

हिमाचल कैडर के आईपीएस विमुक्त रंजन को राष्ट्रपति पदक
स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) में डीआईजी के पद पर सेवाएं दे रहे हिमाचल कैडर 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी विमुक्त रंजन को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। रंजन इससे पहले एसपी कांगड़ा रह चुके हैं। साथ ही धर्मगुरु दलाईलामा की सुरक्षा का जिम्मा भी संभाल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें