प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बयानों और राजनीतिक चुनौतियों ने नया रूप लिया है। इसी कड़ी में पूर्व सीपीएस नीरज भारती और कांग्रेस नेता अजय वर्मा बुधवार को चंडीगढ़ में एक साथ नजर आए। दोनों ही नेता अपना-अपना डोप टेस्ट करवाने के लिए चंडीगढ़ की एक लैब में पहुंचे। हाल ही में इन दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी और एक-दूसरे पर आरोप लगाने का दौर चला था। इसी सियासी खींचतान के बीच दोनों का अचानक एक साथ दिखाई देना चर्चा का विषय बन गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता अजय वर्मा ने पूर्व सीपीएस नीरज भारती पर तंज कसते हुए उन्हें डोप टेस्ट करवाने की सार्वजनिक सलाह दी थी।