फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राजधानी के 626 मेधावियों को मिला अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान, मेडल पाकर चहके टॉपर

Wed, 10 Jun 2026 09:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

विश्वविद्यालय शिमला के सभागार में बुधवार को आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह-2026 में जिला शिमला के 52 स्कूलों के 626 मेधावियों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
626 मेधावियों को मिला अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सभागार में बुधवार को आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह-2026 में जिला शिमला के 52 स्कूलों के 626 मेधावियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त शिमला (एडीसी) सचिन शर्मा और विशेष अतिथि शिक्षा उपनिदेशक शिमला (प्रारंभिक) निशा भलूनी ने मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद 8वीं से 12वीं तक के स्कूल टॉपरों को सम्मानित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त और उप निदेशक से मेडल पाकर मेधावी खुश दिखाई दिए। इन स्कूलों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड-2025 के जिला टॉपर को भी सम्मानित किया गया। समारोह में मोशन शिमला ने मुख्य सहयोगी एवं टाइटल स्पॉन्सर के रूप में सहयोग दिया। मोटिवेशनल सत्र में बाहरा यूनिवर्सिटी बाकनाघाट के अनुराग अवस्थी, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी बद्दी की रितू कोटवी और आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी की पूजा यादव ने विद्यार्थियों को कॅरिअर, उच्च शिक्षा, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं और व्यक्तित्व विकास को लेकर सुझाव दिए।

विज्ञापन

इन स्कूलों के छात्र हुए सम्मानित

समारोह में स्वर्ण पब्लिक स्कूल टुटीकंडी, जेसीबी पब्लिक स्कूल खलीनी, चैप्सली स्कूल, डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शोघी, राष्ट्रीय विद्या केंद्र हाई स्कूल कसुम्पटी, एसवीएम हिम रश्मि परिसर विकासनगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संजौली, क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ढली, मोनाल पब्लिक स्कूल नॉर्थ ओक संजौली, ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल ढली, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी शिमला, एसवीएम विवेकानंद परिसर, मोनाल पब्लिक स्कूल निशप्रिय कोटाज संजौली, सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के टॉपर सम्मानित किए। इसके अलावा सरस्वती शिक्षा मंदिर शानन, पोर्टमोर, डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल टूटू, ऑकलैंड हाउस स्कूल बॉयज, ऑकलैंड हाउस स्कूल गर्ल्स, कैंपस पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल ठियोग, डीएवी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला, दयानंद पब्लिक स्कूल, ज्ञान ज्योति स्कूल, आईवीवाई स्कूल शिमला, जेएनवी ठियोग, केवी जाखू शिमला, लॉरेटो स्कूल ताराहॉल, सेंट एडवर्ड्स, जेसीबी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला, शिमला पब्लिक स्कूल खलीनी, शिमला प्रेजिडेंसी स्कूल घणाहट्टी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मझार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालूगंज, बाल शिक्षा निकेतन चक्कर, राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फागली के टॉपर भी पुरस्कृत किए। समारोह में ईसीआई शैलेडे स्कूल, लॉरेट पब्लिक स्कूल भराड़ी, राइजिंग हाई पब्लिक स्कूल जाठिया देवी, आस्था पब्लिक स्कूल बनूटी, विद्यापीठ हिलग्रोव पब्लिक स्कूल भट्ठाकुफर, जीएसएस लक्कड़ बाजार, जीएसएस नेहरा, गीता निकेतन सुन्नी, डीएवी लक्कड़ बाजार, जीएमएसएस घणाहट्टी, जीएसएस मैहली, जीएसएस दाड़गी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धरेच के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कॅरिअर चुनने में खुला दृष्टिकोण जरूरी : सचिन

समारोह के मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा ने कहा कि आज के दौर में विद्यार्थियों के सामने कॅरिअर के कई अवसर हैं। जरूरी है कि छात्र पारंपरिक विकल्पों तक सीमित न रहें बल्कि अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार नए क्षेत्रों को लेकर खुला दृष्टिकोण अपनाएं। इंटरनेट ज्ञान का बड़ा माध्यम है। इसका सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग कर विद्यार्थी अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं। सही जानकारी, कौशल विकास और समय के बेहतर प्रबंधन से युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। सभी युवा अपने माता-पिता और अध्यापकों का भी सम्मान करें।
 

मेहनत और एकाग्रता सफलता की कुंजी : भलूनी

शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) निशा भलूनी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, एकाग्रता और अनुशासन ही लक्ष्य तक पहुंचाते हैं। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह मेधावी विद्यार्थियों को मंच देने की सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। सम्मान मिलने से विद्यार्थियों की जिम्मेदारी भी बढ़ती है और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रयासरत रहना चाहिए।

छात्रों की प्रतिभा को पहचान मिलना जरूरी : रुचि डोगरा

मोशन शिमला की निदेशक रुचि डोगरा ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रगति और समग्र विकास ही किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। ऐसे सम्मान समारोह छात्रों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करते हैं। अमर उजाला लगातार युवा प्रतिभाओं को पहचान देने का कार्य कर रहा है, जो वास्तव में प्रशंसनीय है। सही मार्गदर्शन, सकारात्मक वातावरण और निरंतर प्रोत्साहन मिलने पर विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन सकते हैं।

 

परिवार का सहयोग मेरी प्रेरणा : अंशांश

क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू के कक्षा 12वीं के वाणिज्य संकाय के छात्र अंशांश ठाकुर ने कहा कि उनकी प्रेरणा उनके माता-पिता और शिक्षक हैं जिन्होंने हमेशा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। है अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान प्राप्त कर उन्हें बेहद खुशी हुई है।

निरंतर प्रयास से मिलती है सफलता : दिनेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संजौली के वाणिज्य संकाय में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले दिनेश कुमार ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे नियमित अध्ययन और शिक्षकों का मार्गदर्शन है। ऐसे पुरस्कार विद्यार्थियों की मेहनत को पहचान देते हैं और उन्हें अपने लक्ष्यों के प्रति और अधिक समर्पित बनाते हैं।
 

सम्मान नई उपलब्धियों के लिए करता है प्रेरित : अक्षिता

चैप्सली स्कूल की मानविकी संकाय में 97 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्रा अक्षिता ने कहा कि उनकी लगातार सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने की इच्छा है। इस सम्मान को पाकर वह बेहद उत्साहित हैं। पुरस्कार केवल उपलब्धि का प्रतीक नहीं बल्कि ऊंचे लक्ष्य तय करने और उन्हें पाने का उत्साह भी प्रदान करते हैं।

वित्तीय क्षेत्र में पहचान बनाना चाहता हूं : शिवांक
जेसीबी स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र शिवांक ने कहा कि उनका लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है। इसके लिए वह अभी से पूरी लगन के साथ पढ़ाई कर रहे हैं। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान प्राप्त कर उन्हें बहुत खुशी हुई है।
 
विज्ञापन

अमर उजाला राष्ट्रीय ओलंपियाड के जिला टॉपर्स भी सम्मानित

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026 में अमर उजाला राष्ट्रीय ओलंपियाड के जिला टॉपर्स भी सम्मानित किए गए। मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा और उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निशा भलूनी ने टॉपर्स को मेडल देकर सम्मानित किया। अंग्रेजी विषय में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू शिमला के कक्षा तीसरी के इवान शर्मा और मॉडर्न पब्लिक स्कूल की कक्षा छठी की छात्रा कीर्ति शर्मा जिला टॉपर रहे। सामान्य ज्ञान वर्ग में गंगा पब्लिक हाई स्कूल के कक्षा तीसरी के मनकीरत सिंह और आहाना तथा कक्षा चौथी के रेयांश चौहान ने शीर्ष स्थान हासिल किया। डीएवी पब्लिक स्कूल लक्कड़ बाजार शिमला की कक्षा पांचवीं की आदाव्या मेहता, सेंट एडवर्ड स्कूल के कक्षा छठी के अव्यांश चंदेल, जेसीबी पब्लिक स्कूल के कक्षा सातवीं के राघव चौहान और चैप्सली स्कूल भराड़ी शिमला के कक्षा नौवीं के विनायक ठाकुर को भी जिला टॉपर के रूप में सम्मानित किया। तार्किक क्षमता (एलआर) वर्ग में एसपीआईपीएस शिमला के कक्षा तीसरी के शौर्य धौटा ने जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। गणित विषय में सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के कक्षा पांचवीं के यक्षित कंडवाल तथा डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू शिमला के कक्षा छठी के ईशांत ठाकुर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें