फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : सांसद अनुराग ठाकुर बोले- हर बार राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की तरह होते टांय-टांय फिस

Mon, 15 Sep 2025 07:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

Anurag Thakur : सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार कहते हैं, भूचाल आएगा, भूकंप आएगा, एटम बम आएगा लेकिन हर बार वह कांग्रेस पार्टी की तरह टांय-टांय फिस हो जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जुबानी हमला किया है। ठाकुर ने कहा कि राहुल बार-बार कहते हैं, भूचाल आएगा, भूकंप आएगा, एटम बम आएगा लेकिन हर बार वह कांग्रेस पार्टी की तरह टांय-टांय फिस हो जाते हैं। जैसे ही वह चुनाव हार जाते हैं, वैसे ही इनके धमाके विफल होते हैं।

विज्ञापन


हमीरपुर में आयोजित छिंज (कुश्ती) कमेटियों के जिला स्तरीय सम्मान समारोह में अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर क्यों बार-बार छींटे उछालने का काम किया जाता है, जबकि कांग्रेस ने देश में 60 साल तक राज किया। इनके गठबंधन को अपने अंदर झांकना चाहिए। उन्होंने बताया कि धारा 370 और 35ए के समापन से जम्मू-कश्मीर में शांति आई। सीएए कानून बनने के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई को नागरिकता देने का काम हुआ है। मुस्लिम समुदाय के हित के लिए वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का इस्तेमाल हो सकेगा। आज 200-300 लोग करोड़ों की भूमि पर हक जमाए बैठे हैं। उन्होंने नए वक्फ कानून को दुनिया का बेहतरीन कानून करार दिया।

ये भी पढ़ें- Himachal Cabinet Decisions: विभिन्न विभागों में सैकड़ों पदों को भरने के लिए मंजूरी, जानें सभी फैसले विस्तार से

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार की मदद ऊंट के मुंह में जीरा समान
हमीरपुर जिले से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग तीन के काम में देरी व गुणवत्ता पर सांसद अनुराग ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं कि आगामी तीन महीने के अंदर फेस तीन का काम पूरा किया जाए। बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य में देरी हुई है। अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में आकर पीड़ितों का हाल जाना और देवभूमि के जख्मों पर मरहम स्वरूप 1500 करोड़ की वित्तीय सहायता भी दी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा की जा रही मदद ऊंट के मुंह में जीरा समान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें