फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur: सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल में अवैध खनन और टिंबर माफिया पर उठाए सवाल

Thu, 11 Dec 2025 08:21 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

लोकसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा के साथ मानव जनित अवैध खनन और टिंबर माफिया ने जलधाराओं को विनाशकारी बना दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : संसद टीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में हिमाचल में बढ़ते तटीय क्षरण, बाढ़ और अवैध खनन को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा के साथ मानव जनित अवैध खनन और टिंबर माफिया ने जलधाराओं को विनाशकारी बना दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से पूछा कि प्रदेश को तटीयकरण और क्षतिग्रस्त संरचनाओं के पुनर्निर्माण के लिए अब तक कितनी राशि जारी की गई है। जलशक्ति मंत्री ने जवाब में बताया कि हिमाचल को अब तक कुल 8625 करोड़ तटीयकरण और चैनलाइजेशन कार्यों के लिए आवंटित किए गए हैं। यह राशि पुनर्निर्माण के साथ नई परियोजनाओं पर भी खर्च की जा रही है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्षों में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड और क्लाउडबर्स्ट ने हिमाचल की जलधाराओं को बुरी तरह प्रभावित किया है। अवैध खनन और टिंबर माफिया ने हालात और बिगाड़े, जिससे भारी बारिश के दौरान नदी-नालों का प्रवाह अनियंत्रित हो गया। पूरे देश ने देखा कि हिमाचल में बाढ़ आने पर कैसे पुष्पा फिल्म की तरह हजारों कटे पेड़ पानी में बह रहे थे। यह प्राकृतिक आपदा के साथ मानव-जनित लापरवाही का नतीजा था। उन्होंने अवैध खनन व टिंबर माफिया पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जलधाराओं से छेड़छाड़ सीधे विनाशकारी हादसों को बढ़ाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें