फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बर्फबारी और बारिश के आसार

Fri, 15 Feb 2013 11:57 AM IST
शिमला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में शुक्रवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दूरदराज क्षेत्रों में भारी हिमपात की चेतावनी दी है। हालांकि, मौसम का रुख पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता पर ही निर्भर करेगा।
विज्ञापन


यदि दबाव का क्षेत्र हिमाचल से ज्यादा दूरी पर बना तो हिमाचल में इसका प्रभाव कम दिखेगा। दबाव का क्षेत्र नजदीक रहा तो हिमाचल में दो दिन भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि आने वाले दो दिन में हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा।

गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्से में आसमान पर हलके बादल रहे, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, सुंदरनगर 4.1 डिग्री, भुंतर 3 डिग्री, कल्पा -5.4 डिग्री, धर्मशाला 8.2 डिग्री, केलांग -9 डिग्री और मनाली -0.6  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शिमला में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और सोलन का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 48 घंटों में हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा और बर्फबारी के साथ बारिश होने की आशंका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें