फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी सम्मान समारोह: दिन-रात मेहनत कर पढ़ा रहे माता-पिता, लाडलियों ने टॉपर बनकर साकार किया सपना

Wed, 06 Aug 2025 07:45 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में कई ऐसी बेटियों ने सम्मान पाया जिनके माता पिता दिन-रात मेहनत कर बेटियों की पढ़ाई की फीस जुटा रहे हैं। 
विज्ञापन
कांगड़ा के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल स्थाना की छात्रा अंजली पिता श्रवण कुमार के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिन-रात मेहनत कर बेटियों की पढ़ाई की फीस जुटा रहे माता-पिता के सपने अब साकार होने लगे हैं। इनकी लाडली बेटियां न सिर्फ पढ़ाई कर रही हैं बल्कि मेरिट में जगह पाकर अभिभावकों का नाम भी चमका रही हैं। अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में ऐसी ही कई बेटियों ने बुधवार को सम्मान पाया। इन्हें प्रदेश भर के मेधावियों के साथ सम्मान पाकर देख माता-पिता भी बेहद खुश नजर आए।

विज्ञापन

किसान की बेटी ने पाया सम्मान
बिलासपुर की स्नेहा ने 12वीं मेडिकल विषय की मेरिट सूची में प्रदेश भर में दसवां स्थान पाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें आज शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मान पाकर खुशी हो रही है। स्नेहा के साथ आए पिता सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी बेटी ने कड़ी मेहनत करके यह सम्मान पाया है। वे खुद पेशे से किसान हैं। दिन-रात मेहनत करते हैं ताकि बेटी की पढ़ाई में कभी पैसों की कमी आड़े न आए। बेटी के कार्डियोलॉजिस्ट बनने के सपने को साकार करना चाहते हैं।

रिक्शा चालक की बेटी चमका रही नाम
कांगड़ा के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल स्थाना की छात्रा अंजली मेरिट सूची में दसवें नंबर पर रही है। अंजली के पिता श्रवण कुमार ऑटो रिक्शा चलाते हैं। उन्होंने कहा कि बेटी को कभी पैसों की कमी नहीं आने देते। बेटी ने घंटों पढ़ाई करके मेरिट सूची में स्थान हासिल किया और आज उसे सम्मान पाते हुए देख गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी जो भी बनना चाहेगी, उसमें वह मदद करेंगे।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी सहायिका की बेटी भी टॉपर
हमीरपुर के कोट से आई पायल रांगड़ा ने बताया कि उन्होंने 12वीं कक्षा में कला संकाय में बोर्ड मेरिट सूची में आठवां स्थान हासिल किया है। माता रोजी देवी आंगनबाड़ी सहायिका हैं। पायल ने बताया कि मां खुद पढ़ाई में मदद करती हैं। मां रोजी देवी ने कहा कि बेटी टॉपर बनकर उन्हें नई पहचान दिला रही है। अमर उजाला के मंच पर अब सम्मान मिलता देखकर काफी खुश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें