फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी कौशलों में दक्ष युवा बनेंगे आत्मनिर्भर : शिव कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आईटीआई जोगिंद्रनगर में सोमवार को पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को संबोधित करते हुए संस्थान प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन (आईएमसी) शिव कुमार ने कहा कि तकनीकी और व्यावसायिक कौशल से दक्ष युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना हमारा उद्देश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों और नए ट्रेड्स के जरिए युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे उनका भविष्य सशक्त होगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगे। मंडी जिले की 20 से अधिक आईटीआई में आधुनिक उपकरणों से प्रशिक्षण दिया जा रहा है और नए ट्रेडों की शुरुआत के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है। आईटीआई जोगिंद्रनगर की प्राचार्य नवीन कुमारी ने 137 युवाओं के अप्रेंटिसशिप मेले में पंजीकृत होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संस्थान हर साल 400 से अधिक युवाओं को तकनीकी कौशल प्रदान कर रोजगार दिलाने में अग्रणी है।
उन्होंने कहा कि अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के तहत पंजीकृत युवाओं को न केवल औद्योगिक अनुभव मिलेगा, बल्कि प्रतिष्ठानों द्वारा निर्धारित स्टाइपेंड का लाभ भी मिलेगा। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान, आईएमसी के चेयरमैन शिव कुमार ने हिमाचल की पारंपरिक पहाड़ी नाटी की पोशाकें भेंट करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें